बिहार विधानसभा चुनाव की बाकी बची सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के शीर्ष नेताओं ने शनिवार को यहां बैठक की।
भाजपा पहले ही अपने 29 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है।
बिहार चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर निर्णय के मद्देनजर भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने दूसरी बार बैठक की। इसकी अध्यक्षता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की।
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह भी बैठक में मौजूद रहे।
भाजपा बिहार में जदयू के साथ गठबंधन कर चुनाव में ताल ठोक रही है। विकासशील इंसान पार्टी और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा भी इस गठबंधन का हिस्सा हैं।
243 सदस्यीय विधानसभा में से भाजपा 110 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।


Download Android App
Download iOS App



