PM Modi Ukraine Visit: ऐतिहासिक यात्रा पर कीव पहुंचे PM Modi, जेलेंस्की के साथ रूस-यूक्रेन विवाद पर करेंगे चर्चा

Summary :

PM Modi Ukraine Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंच गए हैं। कीव पहुंचने पर भारत माता की जय के नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया। पीएम मोदी का मोदी यूक्रेन दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। यह भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यूक्रैन यात्रा है। जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी और जेलेंस्की के बीच साथ रूस-यूक्रेन विवाद को लेकर चर्चा हो सकती है। Highlights ऐतिहासिक यात्रा पर कीव पहुंचे पीएम मोदी भारत माता की जय के नारों के साथ हुआ जोरदार स्वागत जेलेंस्की के साथ रूस-यूक्रेन विवाद पर करेंगे चर्चा PM Modi ट्रेन यात्रा करके…

PM Modi Ukraine Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंच गए हैं। कीव पहुंचने पर भारत माता की जय के नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया। पीएम मोदी का मोदी यूक्रेन दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। यह भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यूक्रैन यात्रा है। जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी और जेलेंस्की के बीच साथ रूस-यूक्रेन विवाद को लेकर चर्चा हो सकती है।

Highlights

  • ऐतिहासिक यात्रा पर कीव पहुंचे पीएम मोदी
  • भारत माता की जय के नारों के साथ हुआ जोरदार स्वागत
  • जेलेंस्की के साथ रूस-यूक्रेन विवाद पर करेंगे चर्चा

PM Modi ट्रेन यात्रा करके Ukraine के कीव पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi )शुक्रवार को राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के निमंत्रण पर यूक्रेन पहुंचे। 1992 में द्विपक्षीय संबंधों की स्थापना के बाद से यह पहली बार है जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री यूक्रेन का दौरा कर रहा है। 2022 में रूस के साथ युद्ध शुरू होने के बाद वह यहां पहली बार जा रहे हैं। पीएम मोदी के यूक्रेन में सात घंटे तक रहने की उम्मीद है। कड़ी सुरक्षा में वह लगभग 10 घंटे की ट्रेन यात्रा करके यहां पहुंचे।

pm modi8

युद्धग्रस्त इलाके में पीएम मोदी(PM Modi) की सुरक्षा का हवाला देते हुए उनकी यात्रा से जुड़ा विवरण नहीं दिया है। पीएम मोदी ने इस यात्रा की पुष्टि करते हुए कहा कि यह भारत-यूक्रेन की दोस्ती में गहराई लाने का अवसर होगा।

Image

भारत माता की जय के नारों के साथ हुआ जोरदार स्वागत

पोलैंड से रेल फोर्स वन पर 10 घंटे की ट्रेन यात्रा के बाद कीव पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का स्टेशन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद वे हयात होटल गए, जहां भारतीय प्रवासियों ने उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया। PM Modi की यात्रा का मुख्य फोकस चल रहे रूस-यूक्रेन विवाद के शांतिपूर्ण समाधान पर चर्चा करना है। भारत को दोनों देशों के बीच मध्यस्थता में संभावित रूप से रचनात्मक भूमिका निभाने के रूप में देखा जा रहा है।

Image

जेलेंस्की के साथ रूस-यूक्रेन विवाद पर करेंगे चर्चा

दिल्ली से रवाना होने से पहले PM Modi ने कहा था, मैं द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने और चल रहे यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान पर दृष्टिकोण साझा करने के लिए राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के साथ पहले की गई बातचीत को आगे बढ़ाने के अवसर की प्रतीक्षा कर रहा हूं। इससे ठीक छह हफ्ते पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मॉस्को की यात्रा की थी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिले थे। इस पर पश्चिमी देशों ने आपत्ति जताई थी।

Zelenskiy invites India PM Modi to join Ukraine's peace formula | Reuters

इससे पहले एक बयान में विदेश मंत्रालय ने इस बात पर प्रकाश डाला था कि कीव में प्रधानमंत्री व्यापार, आर्थिक निवेश, शिक्षा, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और मानवीय सहायता सहित द्विपक्षीय संबंध पर बातचीत करेंगे।

भारत के बीच कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद

यूक्रेनी राष्ट्रपति के कार्यालय ने भी इस यात्रा के महत्व पर जोर दिया है। इस दौरान यूक्रेन और भारत के बीच कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।
प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले 14 जून को इटली के अपुलिया में 50वें G7 शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की थी, जहां उन्होंने रूस के साथ युद्ध और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की थी। पीएम मोदी ने बातचीत और कूटनीति के माध्यम से शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।

PM Narendra Modi may visit Ukraine next month - The Economic Times

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें  FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta