PM Modi Wayanad Visit: केरल के वायनाड में 30 जुलाई को भारी बारिश के साथ भूस्खलन में 226 लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता है। भयानक त्रासदी को देखते हुए आज पीएम मोदी वायनाड में भूस्खलन प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री इस भीषण हादसे में हुई तबाही और आपदा का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। बता दें, केरल में भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदा में कम से कम 300 से अधिक लोगों की जान चली गई हैं।
पीएम मोदी करेंगे समीक्षा बैठक
जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी पूर्वाह्न करीब 11 बजे कन्नूर पहुंचेंगे और फिर वायनाड में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान में शामिल दल उन्हें निकासी प्रयासों के बारे में जानकारी देंगे। उन्होंने बताया कि वह राहत शिविर और अस्पताल जाएंगे, जहां वह पीड़ितों और भूस्खलन में जीवित बचे लोगों से मुलाकात करेंगे। मोदी इसके बाद एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें उन्हें घटना और जारी राहत प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
हवाई सर्वेक्षण करेंगे पीएम
अधिकारियों ने बताया कि पीएम मोदी दिन में करीब 11 बजे कन्नूर पहुंचेंगे। फिर वायनाड में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। वह राहत शिविर और अस्पताल जाकर भूस्खलन पीड़िता से मिलेंगे। पीएम मोदी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे।
आज नहीं चलेगा सर्च ऑपरेशन
प्रधानमंत्री की यात्रा के कारण जिले में सख्त प्रतिबंधों के कारण शनिवार को मुंडाकाई और चूरलमाला जैसे आपदा प्रभावित क्षेत्रों में कोई तलाशी अभियान नहीं चलाया जाएगा। जिला कलेक्टर डी.आर. मेघाक्षी ने इसकी जानकारी दी है। खोज में शामिल वालेंटियर्स और अन्य लोगों को आपदा क्षेत्रों में प्रवेश की अनुमति नहीं है। जिला कलेक्टर ने कहा अब सर्च ऑपरेशन रविवार को फिर से शुरू किया जाएगा।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



