प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को पार्टी के विचारक दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा सांसदों को संबोधित करेंगे।
उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘दीनदयाल जी का जीवन और उनका मिशन हम सभी को प्रेरणा देता है। उनकी पुण्यतिथि पर 11 फरवरी को मैं भाजपा सांसदों को संबोधित करूंगा।’’
भाजपा उपाध्याय की पुण्यतिथि को ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मनाती है। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी थे। वह भारतीय जन संघ के अध्यक्ष भी थे। भारतीय जन संघ ही बाद में जाकर भारतीय जनता पार्टी के रूप में अस्तित्व में आया। उन्हें भाजपा का पितृपुरूष भी कहा जाता है।


Download Android App
Download iOS App



