प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदर्भ क्षेत्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार के तहत सोमवार को महाराष्ट्र के वर्धा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा के सूत्रों ने बताया कि सभा यहां के स्वावलम्बी मैदान में सुबह 11 बजे शुरू होगी। उन्होंने बताया कि भाजपा-शिवसेना गठबंधन के सभी 10 उम्मीदवार सभा में मौजूद रहेंगे।
इन उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (नागपुर) और हंसराज अहीर (चंद्रपुर), कृपाल तुमाने (रामटेक), रामदास तदास (वर्धा), अशोक नेते (गढ़चिरौली), भावना गवली (यवतमाल-वाशिम), आनंद अडसुल (अमरावती), संजय धोत्रे (अकोला), सुनील मेंढे (भंडारा-गोंदिया) और प्रताप जाधव (बुलढाणा) शामिल हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी सभा में शामिल होंगे।
बता दें कि मोदी तीन अप्रैल को गोंदिया में एक और जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। विदर्भ के सात निर्वाचन क्षेत्रों में 11 अप्रैल को जबकि शेष तीन में 18 अप्रैल को मतदान होना है।


Download Android App
Download iOS App




