PM मोदी IISF के उद्घाटन सत्र को करेंगे संबोधित

Summary :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ) के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ) के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। 
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि इस अवसर पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन भी उपस्थित रहेंगे। 
समाज में वैज्ञानिक मनोवृत्ति को प्रोत्साहन देने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने विजनाना भारती के साथ मिलकर भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव की कल्पना की थी। 
वर्ष 2015 में शुरू हुआ आईआईएसएफ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को प्रोत्साहन देने का एक उत्सव है। इसका उद्देश्य जनता को विज्ञान से जोड़ना, विज्ञान की खुशी को मनाना और यह दिखाना कि कैसे विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) जीवन में सुधार के लिए समाधान उपलब्ध करा सकते हैं। 
बयान में कहा गया कि आईआईएसएफ 2020 का लक्ष्य वैज्ञानिक ज्ञान, रचनात्मकता, गहन सोच, समस्या समाधान और टीमवर्क पर जोर के साथ युवाओं में 21वीं सदी के कौशल का विकास है। इसका दीर्घकालिक लक्ष्य वैज्ञानिक क्षेत्र में अध्ययन और कार्य के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना है।  

Shera Rajput