तेलंगाना विधानसभा चुनाव में जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को हैदराबाद में रोड शो करेंगे। रोड शो से पहले प्रधानमंत्री तेलंगाना के अलग-अलग इलाके में दो चुनावी रैलियों को भी संबोधित करेंगे।
HIGHLIGHTS
- प्रधानमंत्री मोदी ने तिरुपति बालाजी मंदिर में किए दर्शन
- ‘भारतीयों के अच्छे स्वास्थ्य, कल्याण और समृद्धि के लिए प्रार्थना की’, बोले PM मोदी
- प्रधानमंत्री मोदी अमीरपेट साहेब गुरुद्वारे में शाम को टेकेंगे मत्था
तिरुपति पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह तिरुपति बालाजी के दरबार मे पहुंचकर श्री वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन किए और पूजा अर्चना भी की। प्रधानमंत्री मोदी ने तिरुमला में पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना की और इस दौरान वह पारंपरिक पूजा परिधान में भी नजर आए।
पूजा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, तिरुमाला के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में 140 करोड़ भारतीयों के अच्छे स्वास्थ्य, कल्याण और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। तिरुमाला देवस्थानम में पूजा-अर्चना और दर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी दोपहर में महबूबाबाद और करीमनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
शाम को पांच बजे के लगभग हैदराबाद में रोड शो कर प्रधानमंत्री सोमवार को अपने चुनावी कार्यक्रम का समापन करेंगे। इसके बाद शाम 7:30 बजे प्रधानमंत्री मोदी तेलंगाना के अमीरपेट साहेब गुरुद्वारे में जाकर मत्था टेकेंगे। रात 8 बजे के लगभग प्रधानमंत्री के हैदराबाद में ही कोटी दीपोत्सवम कार्यक्रम में शामिल होने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होगा। राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी बीआरएस, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस और भाजपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



