मोदी आज शाम मध्यप्रदेश के जबलपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो करेंगे। प्रदेश भाजपा के अनुसार मोदी स्थानीय भगत सिंह चौक से शंकराचार्य चौक क्षेत्र तक रोड शो कर जनता का अभिवादन करेंगे। श्री मोदी की यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा संबंधी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
Highlights
- PM मोदी आज शाम जबलपुर में करेंगे रोड शो
- महाकौशल अंचल का प्रमुख शहर है
- पहले चरण में मतदान 19 अप्रैल को होगा
महाकौशल अंचल का प्रमुख शहर है
जबलपुर महाकौशल अंचल का प्रमुख शहर है। जबलपुर समेत मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़, सीधी और शहडोल संसदीय क्षेत्रों में राज्य के पहले चरण में मतदान 19 अप्रैल को होगा। इन क्षेत्रों में चुनाव प्रचार अभियान तेज हो रहा है और 17 अप्रैल की शाम को यह समाप्त हो जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



