प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) बुधवार को तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगे। प्रधानमंत्री प्रचार शुरू करने से पहले तेलंगाना के करीमनगर में श्री राजा राजेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद PM मोदी सुबह 10 बजे करीमनगर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद दोपहर 12 बजे वारंगल में एक अन्य जनसभा को संबोधित करेंगे। वहां से PM मोदी दोपहर 3:45 बजे राजमपेट में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए आंध्र प्रदेश जाएंगे और शाम लगभग 7 बजे विजयवाड़ा में एक रोड शो करेंगे।
- PM मोदी बुधवार को तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगे
- प्रचार से पहले PM श्री राजा राजेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे
- उसके बाद दोपहर 12 बजे वारंगल में एक अन्य जनसभा को संबोधित करेंगे
JP नड्डा पार्टी सम्मेलन में होंगे शामिल
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार करेंगे। वह दोपहर 12 बजे लखीमपुर खीरी, 1:30 बजे हरदोई और 2:45 बजे कन्नौज में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहां से गृह मंत्री शाम 6 बजे जालना में रैली करने के लिए महाराष्ट्र जाएंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार सुबह 11:30 बजे हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में पार्टी के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां से वह दोपहर 2:30 बजे एक जनसभा को संबोधित करने के लिए मंडी जाएंगे
CM योगी जनसभाओं को करेंगे संबोधित
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 12:40 बजे अकबरपुर, 2:25 बजे फर्रुखाबाद और 3:55 बजे शाहजहांपुर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को रायबरेली में अपने भाई राहुल गांधी के लिए कई प्रचार कार्यक्रमों में शामिल होंगी। UP के पूर्व सीएम अखिलेश यादव बुधवार को उत्तर प्रदेश के हरदोई और फर्रुखाबाद में चुनावी रैलियां करेंगे।
बसपा सुप्रीमो मायावती बुधवार सुबह 11 बजे हरदोई में जनसभा करेंगी।


Download Android App
Download iOS App





