PM नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा, मेघालय और मणिपुर के 53वें राज्य दिवस पर दी बधाई

Summary :

PM मोदी ने त्रिपुरा, मेघालय, मणिपुर की प्रगति की कामना की

पूर्वोत्तर क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम के लागू होने के बाद, मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा 1972 में अलग-अलग राज्य बन गए थे। इस अधिनियम के तहत, मणिपुर और त्रिपुरा को 21 जनवरी, 1972 को राज्य का दर्जा दिया गया था, लेकिन मेघालय राज्य को असम से अलग करके बनाया गया था। आज तीनों राज्य के 53वें राज्य दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा, मेघालय और मणिपुर के लोगों राज्य दिवस पर बधाई दी और कहा कि ये राज्य राष्ट्रीय प्रगति में योगदान दे रहे हैं। PM नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा के लोगों को उनके राज्य दिवस पर शुभकामनाएं दी और कहा कि राज्य राष्ट्रीय प्रगति में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। यह अपनी समृद्ध संस्कृति और विरासत के लिए भी जाना जाता है। त्रिपुरा विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहे।

प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है मेघालय

मेघालय के राज्य दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं राज्य के लोगों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। मेघालय अपनी प्राकृतिक सुंदरता और लोगों के मेहनती स्वभाव के लिए जाना जाता है। आने वाले समय में राज्य के निरंतर विकास के लिए प्रार्थना करता हूं। मणिपुर के लोगों को उनके राज्य दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि हमें भारत के विकास में मणिपुर के लोगों द्वारा निभाई गई भूमिका पर अविश्वसनीय रूप से गर्व है। मणिपुर की प्रगति के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी तीनों पूर्वोत्तर राज्यों को उनके राज्य दिवस पर बधाई दी और उनके शांतिपूर्ण और समृद्ध भविष्य की कामना की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बधाई देते हुए कहा कि मेघालय, त्रिपुरा और मणिपुर के निवासियों को राज्य दिवस पर बधाई, इन राज्यों के उद्यमी लोगों ने देश के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है। मैं इन राज्यों के निवासियों को शांतिपूर्ण और समृद्ध भविष्य की शुभकामनाएं देती हूं। उनकी विविध संस्कृति, जीवंत परंपराएं और समृद्ध जैव विविधता फलती-फूलती रहने की कामना करती हूं।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।