प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव में 370 सीट जीतने के लिए जी-जान से जुट जाने और इस लक्ष्य को हासिल कर पार्टी के विचारक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने को कहा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह बात यहां भारत मंडपम में राष्ट्रीय परिषद की बैठक से पहले कही, भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। पदाधिकारियों की बैठक की जानकारी देते हुए भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबसे महत्वपूर्ण बात यह कही कि भाजपा को लोकसभा चुनाव में 370 सीट जीतना है।
- PM ने 370 सीट जीतने के लिए जी-जान से जुट जाने की कार्यकर्ताओं से अपील की
- इस लक्ष्य को हासिल कर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने को कहा
- भाजपा को लोकसभा चुनाव में 370 सीट जीतना है- PM मोदी
- श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अनुच्छेद 370 को हटाने के लिए संघर्ष किया था
370 आंकड़ा नहीं श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि- PM
विनोद तावड़े के मुताबिक PM मोदी ने कहा, 370 सीट हमारे लिए आंकड़ा नहीं है। यह श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को श्रद्धांजलि होगी। उनके अनुसार, प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा की 370 लोकसभा सीटों पर जीत श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी, जिन्होंने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने के लिए संघर्ष किया था। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए अगले सौ दिन तक जी-जान से जुट जाने का आह्वान किया। विनोद तावड़े ने बताया कि प्रधानमंत्री ने बैठक में भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवारों को लेकर कहा कि उम्मीदवार भाजपा का चुनाव चिह्न कमल का फूल होगा।
370 से अधिक वोट हासिल करना लक्ष्य
उनके अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने आगामी चुनाव में हर बूथ पर पिछले चुनाव के मुकाबले 370 अधिक वोट हासिल करने का लक्ष्य कार्यकर्ताओं के लिए निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा पहली बार मतदान के पात्र युवाओं को पार्टी के कार्यकर्ता 2014 से पहले के भारत और 2014 के बाद के भारत का फर्क बताएं। उन्होंने कहा कि विपक्ष अगले चुनाव में तू-तू, मैं-मैं की राजनीति करेगा लेकिन भाजपा को विकास और गरीब कल्याण के मुद्दे पर आगे बढ़ना है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App





