PM Modi Rajya Sabha Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 7 फरवरी को राज्यसभा में स्पीच दे रहे हैं। मोदी राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दे रहे हैं। बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 5 फरवरी को लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दिया था।
Highlights:
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 7 फरवरी को राज्यसभा में स्पीच दे रहे हैं
- मोदी राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दे रहे हैं
- प्रधानमंत्री ने लोकसभा में साधा था जमकर निशाना
नेहरू ने आरक्षण का किया था विरोध- प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि नेहरू ने आरक्षण का विरोध किया था। इसके साथ ही कहा कि हमारे 10 साल का कार्यकाल विकास के लिए गिने जाएंगे। आगे कहा कि 370 को हटाया तो वहां सभी को अधीकार मिला। इनके मार्गदर्शक अमेरिका में बैठे हैं।
कांग्रेस ने अपने ‘युवराज’ को एक स्टार्टअप दिया- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस ने अपने ‘युवराज’ को एक स्टार्टअप दिया है, लेकिन वह न तो लॉन्च हो पा रहा है, न ही लिफ्ट ऑफ हो पा रहा है। साथ ही सरकारी कंपनियों को डुबोने के विपक्ष के आरोपों का भी जवाब दिया है।
‘भ्रम फैलाया गया, हकीकत कुछ और है’
इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के लिए भ्रम फैलाया गया, हकीकत कुछ और है। पीएम ने कहा कि ‘यूपीए सरकार में कांग्रेस ने बीएसएनएल-एमटीएनएल को बर्बाद किया।
प्रधानमंत्री ने लोकसभा में साधा था जमकर निशाना
प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव में जमकर निशाना साधे थे। उस दौरान उन्होंने कहा था कि प्रोडक्ट को कई बार लॉन्च करने के चक्कर में कांग्रेस की दुकान पर ताला लगने की नौबत आ गई है।


Download Android App
Download iOS App

