Lok Sabha Election 2024: राष्ट्रीय लोकदल के नेता जंयत चौधरी के संदर्भ में दावा किया जा रहा है कि वह आगामी लोकसभा चुनाव से पहले अपना पाला बदल सकते हैं। इस दौरान उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (I.N.D.I.A.) का साथ छोड़ सकते हैं। दावा किया जा रहा है कि वह बीजेपी NDA में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, अभी तक दोनों तरफ से कोई आधिकारिक सूचना सामने नई आया है।
Highlights:
- राष्ट्रीय लोकदल के नेता जंयत चौधरी बदल सकते हैं पाला
- I.N.D.I.A. गठबंधन को छोड़ बीजेपी में हो सकते हैं शामिल
- यादव परिवार उनको मनाने में जुटे
यादव परिवार उनको मनाने में जुटे
बता दें कि उधर, यादव परिवार उनको मनाने में जुट गया है। एक ओर जहां सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जयंत कहीं नहीं जाएंगे। इसके साथ ही सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि जिस तरह भाजपा सरकार किसानों के विरुद्ध काम कर रही है, बजट में किसी भी प्रकार की MSP का जिक्र नहीं है। मैं नहीं मानती की आरएलडी के नेता जयंत चौधरी इस तरह का कोई कदम उठाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



