PM Modi के जन्मदिन पर JP Nadda ने किया ‘सेवा पखवाड़ा’ का शुभारंभ, गिनाई 100 दिन की उपलब्धियां

Summary :

PM Modi’s birthday: भाजपा देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को जोर-शोर से मना रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय से ‘सेवा पखवाड़ा’ का शुभारंभ किया। Highlights PM Modi के जन्मदिन पर जेपी नड्डा ने किया ‘सेवा पखवाड़ा’ का शुभारंभ जेपी नड्डा ने गिनाई 100 दिन की उपलब्धियां पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं- जेपी नड्डा   जेपी नड्डा ने PM Modi के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का किया उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष…

PM Modi

PM Modi’s birthday: भाजपा देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को जोर-शोर से मना रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय से ‘सेवा पखवाड़ा’ का शुभारंभ किया।

Highlights

  • PM Modi के जन्मदिन पर जेपी नड्डा ने किया ‘सेवा पखवाड़ा’ का शुभारंभ
  • जेपी नड्डा ने गिनाई 100 दिन की उपलब्धियां
  • पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं- जेपी नड्डा

 

जेपी नड्डा ने PM Modi के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री को बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी मुख्यालय में रक्तदान शिविर और पीएम मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में उनके बचपन से लेकर वर्तमान तक की कई उपलब्धियों को दर्शाया गया है।

Image

जेपी नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में ‘सेवा पखवाड़ा’ का किया शुभारंभ

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में ‘सेवा पखवाड़ा’ का शुभारंभ करने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी के जन्मदिवस को भाजपा हर वर्ष ‘सेवा दिवस’ के ​रूप में मनाती है। 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक भाजपा इसे ‘सेवा पखवाड़ा’ के रूप में भी मनाती हैं। जिसमें हम रक्तदान, वृक्षारोपण, समाजसेवा, मलिन बस्तियों की सफाई और स्वच्छता अभियान जैसे कई अभियान चलाते हैं।

PM Modi को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं- जेपी नड्डा

जेपी नड्डा ने अपनी ओर से और भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ जीवन की कामना भी की। उन्होंने कहा कि वे सब कामना करते हैं कि पीएम मोदी इसी तरह से देश और मानवता की सेवा करते रहें। आज का दिन विश्वकर्मा पूजा का दिन भी है और आज मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का सौ दिन भी पूरा हो रहे हैं।

तीसरे कार्यकाल के सौ दिनों के उपलब्धियों का किया जिक्र

जेपी नड्डा ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के सौ दिनों के कामकाज की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बताया कि इन 100 दिनों में जो कामकाज हुआ है, उसके बारे में आज से अगले एक सप्ताह तक मंत्रियों और विभागों द्वारा देश की जनता को बताया जाएगा। सौ दिनों के अंदर ही तीन करोड़ मकान बनाने के काम को मंजूरी दी गई है और मकान बनाने का काम प्रारंभ हो गया है।पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त को भी जारी कर दिया गया है। भारत सरकार ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम को भी मंजूरी दे दी है। एमएसपी में बढ़ोतरी की गई है। 15 वंदे भारत ट्रेनों को चला दिया गया है।

इंफ्रास्ट्रक्चर में 3 लाख करोड़ रुपए खर्च करने को मंजूरी

जेपी नड्डा ने सड़क, रेल, एयरपोर्ट और मेट्रो परियोजनाओं को लेकर सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए आगे कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर में 3 लाख करोड़ रुपए खर्च करने को मंजूरी दी गई है। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना सहित कई अन्य योजनाओं और क्षेत्रों में भी मोदी सरकार की कई उपलब्धियों का जिक्र किया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta