गुजरात में PM मोदी का दूसरा दिन, गांधीनगर में किया भव्य रोड शो

Summary :

गांधीनगर में पारंपरिक कार्यक्रमों के बीच PM मोदी का रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में भव्य रोड शो किया, जहां हजारों लोगों ने उनका स्वागत किया और राष्ट्रीय तिरंगा लहराया। पीएम मोदी ने शहरी विकास की 20वीं वर्षगांठ के जश्न में हिस्सा लिया और कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन तक गुजरात दौरे पर है। गुजरात के गांधीनगर में आज PM मोदी ने भव्य रोड शो किया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोगों ने PM मोदी का स्वागत किया। साथ ही पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए थे और कई लोगों ने अपने हाथों में राष्ट्रीय तिरंगा झंडा पकड़ रखा था। रोड शो के पूरे रूट पर ऑपरेशन सिंदूर के लिए पीएम मोदी की सराहना करते हुए पोस्टर लगाए गए थे। बता दें कि अपने गुजरात दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी गुजरात शहरी विकास की 20वीं वर्षगांठ के जश्न में शामिल होंगे और गांधीनगर में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। गांधीनगर में पीएम मोदी के रोड शो के दौरान उनके स्वागत में कई पारंपरिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

PM मोदी आज गुजरात में करेंगे शहरी विकास योजना का शुभारंभ

गुजरात को करोड़ो की सौगात

गुजरात दौरे के पहले दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने पहली बार सीमावर्ती जिले कच्छ का दौरा किया। भुज से पीएम मोदी ने 2,326 करोड़ रुपये की 18 विकास परियोजनाओं को समर्पित किया और 51,088 करोड़ रुपये की 15 और परियोजनाओं की आधारशिला रखी, जिससे राज्य को 53,400 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य मिले। भुज में टाइम स्क्वायर के सामने मैदान में “भारत माता की जय” के नारों के बीच एक बड़ी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा करते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में भारतीय तिरंगे को झुकने नहीं दिया जाना चाहिए।

कच्छ के लोगों की प्रशंसा

PM नरेंद्र मोदी ने गुजरात के कच्छ के हर कोने में जाने का अवसर मिलने पर अपनी खुशी व्यक्त की और कहा कि यहां के लोगों का आत्मविश्वास हमेशा उनके लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है। पीएम ने कच्छ के लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे देश की सीमा के बहादुर रक्षक हैं। 

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।