मध्य प्रदेश के प्रचार अभियान में पीएम मोदी का तंज, कांग्रेस अध्यक्ष होते हैं रिमोट से नियंत्रित

Summary :

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपना प्रचार अभियान तेज करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सबसे पुरानी पार्टी के अध्यक्ष रिमोट से नियंत्रित होते हैं। मध्य प्रदेश के दमोह में बुधवार के दिन एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि लोगों को कांग्रेस पार्टी के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है। “यह कांग्रेस पार्टी से सचेत रहने का समय है। यह वह पार्टी है जो गरीबों का पैसा छीनती है, घोटाले करती है और कुर्सी के लिए समाज को बांटती है; कांग्रेस के लिए राज्य और…

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपना प्रचार अभियान तेज करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सबसे पुरानी पार्टी के अध्यक्ष रिमोट से नियंत्रित होते हैं।

मध्य प्रदेश के दमोह में बुधवार के दिन एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि लोगों को कांग्रेस पार्टी के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है। “यह कांग्रेस पार्टी से सचेत रहने का समय है। यह वह पार्टी है जो गरीबों का पैसा छीनती है, घोटाले करती है और कुर्सी के लिए समाज को बांटती है; कांग्रेस के लिए राज्य और देश का विकास महत्वपूर्ण नहीं है।” ..कांग्रेस अध्यक्ष रिमोट से नियंत्रित होते हैं। वह ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। जब रिमोट काम करता है तो वह सनातन (धर्म) को गाली देते हैं। कल जब रिमोट काम नहीं कर रहा था तो उन्होंने पांडवों के बारे में बात की और कहा कि पांच पांडव हैं।  पीएम मोदी ने कहा, ‘बीजेपी, हमें गर्व है कि हम पांडवों के बताए रास्ते पर चल रहे हैं।’

खड़गे ने पीएम मोदी की करी थी पांच पांडवों से तुलना

दरअसल, मध्य प्रदेश के ग्वालियर के थाटीपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), आयकर (आईटी), प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ‘ बीजेपी के पंच पांडव बताया था।  जहां खड़गे ने स्पष्ट किया, “लेकिन ये वास्तविक पांडव (महाकाव्य महाभारत प्रसिद्धि वाले) नहीं हैं, लेकिन जिन्हें हराना जरूरी है।”कांग्रेस पर अपना हमला जारी रखते हुए, पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि सबसे पुरानी पार्टी को छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सत्ता मिली, लेकिन उनके सीएम ‘सट्टा’ (सट्टेबाजी) और काला धन पैदा करने में शामिल थे।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team