प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में सोमवार को ट्विटर पर एक कैंपेन की शुरुआत की है। पीएम मोदी ने कैंपेन की शुरुआत #IndiaSupportsCAA हैशटैग से की।
पीएम ने ट्वीट कर लिखा, “भारत सीएए का समर्थन करता है, क्योंकि सीएए सताए गए शरणार्थियों को नागरिकता देने के बारे में है। यह किसी की नागरिकता लेने के बारे में नहीं है। नमो ऐप पर सीएए से जुड़े कई दस्तावेज, वीडियो और कंटेंट हैं। आप इसके समर्थन में अभियान चलाएं।”

एक अन्य ट्वीट में पीएम नरेंद्र मोदी ने सदगुरु का एक वीडियो शेयर किया और लिखा कि आप सदगुरु से सीएए से जुड़े विभिन्न पहलुओं को बारे में विस्तार से सुनें। उन्होंने आगे कहा कि सदगुरु इसमें ऐतिहासिक संदर्भों, भाईचारे की हमारी संस्कृति पर शानदार ढंग से प्रकाश डालता है। उन्होंने निहित स्वार्थी समूहों द्वारा गलत सूचना फैलाए जाने के बारे में भी बताया है।
Do hear this lucid explanation of aspects relating to CAA and more by @SadhguruJV.
He provides historical context, brilliantly highlights our culture of brotherhood. He also calls out the misinformation by vested interest groups. #IndiaSupportsCAA https://t.co/97CW4EQZ7Z
— Narendra Modi (@narendramodi) December 30, 2019


Download Android App
Download iOS App



