सीबीआई ने हीरा कारोबारी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी की संलिप्तता वाला बैंक धोखाधड़ी मामला तथा पिछली संपग्र सरकार द्वारा सोना आयात नीति में ढील दिए जाने के सिलसिले में आरबीआई के पूर्व डिप्टी गवर्नर एच. आर. खान से आज पूछताछ की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि खान से संप्रग सरकार की 20:80 सोना आयात योजना के बारे में पूछताछ की गई जिसकी मंजूरी तत्कालीन वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने आम चुनाव की मतगणना से महज तीन दिन पहले 13 मई 2014 को दी थी।
अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई हीरा कारोबारी नीरव मोदी और उनके करीबी रिश्तेदार मेहुल चोकसी की संलिप्तता वाले 13,000 करोड़ रूपये के कथित पीएनबी धोखाधड़ी की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने कल भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के तीन मुख्य महाप्रबंधकों और एक महाप्रबंधक से पूछताछ की थी।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



