सरकार ने पंजाब नेशनल बैंक के हितों की रक्षा करने के लिए अमेरिका में नीरव मोदी की कंपनियों की दिवाला प्रक्रिया में हस्तक्षेप किया है। केंद्रीय मंत्री पी . पी . चौधरी ने करीब 13 हजार करोड़ रुपये के घोटाले से निपटने के लिए विभिन्न एजेंसियों द्वारा किये जा प्रयासों के बीच यह जानकारी दी है।
चौधरी ने साक्षात्कार में कहा कि नीरव मोदी की कुछ कंपनियों ने अमेरिका में दिवाला प्रक्रिया के लिए आवेदन किया है। इससे पंजाब नेशनल बैंक के हित प्रभावित होंगे।
उन्होंने कहा , ‘‘ चूंकि पंजाब नेशनल बैंक के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में फायरस्टार डायमंड समेत नीरव मोदी की अन्य कंपनियों के खिलाफ देश में अभी जांच चल ही रही है , इन कंपनियों द्वारा अमेरिका दिवाला के लिए आवेदन करने से बैंक के हित प्रभावित होंगे। ’’
चौधरी ने कहा , ‘‘ हमने अपने हितों की रक्षा के लिए अमेरिका में दिवाला प्रक्रिया में हस्तक्षेप किया है। ’’
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



