PNB घोटाला : वकील पुत्री के कारण घोटाले पर चुप है जेटली : राहुल

Summary :

NULL

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज आरोप लगाया कि पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपियों ने मामला सामने आने से पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली की वकील पुत्री की लॉ कंपनी को बड़ी रकम दी थी इसलिए जेटली इस में घोटाले पर चुप्पी साधे हैं।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा ‘यह खुलासा हुआ है कि बैंक घोटाले के सामने आने से पहले आरोपियों ने वित्त मंत्री अरुण जेटली की वकील पुत्री की लॉ फर्म को बड़ी रकम का भुगतान किया था और इसीलिए हमारे वित्त मंत्री बेटी को बचाने के लिए पंजाब नेशनल बैंक घोटाला मामले में चुप्पी साधे हैं।’

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आरोपी से जुड़े कई अन्य लॉ फर्मों में छापे मारे हैं लेकिन वित्त मंत्री की वकील पुत्री के मामले में वह निष्क्रिय है। उन्होंने सवाल किया ‘ सीबीआई द्वारा आरोपी से संबद्ध अन्य लॉ फर्मों में छापे मारे जाते हैं तो उसकी फर्म पर क्यों नहीं।’

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team