जैसा कि आप जानते ही है हर इंसान की सफलता के पीछे उसके संघर्ष जुड़ी एक कहानी होती है। उस ही तरह आज हम आपको रोहित शेट्टी की एक ऐसी कहानी के बारे में बताने जा रहे है जो शायद आज से पहले आपको नहीं पता होगी। जी हां, रोहित शेट्टी की इस कहानी के बारे में उन्होंने खुद बताया है।
‘सिंघम’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ जैसी फिल्मों को डायरेक्ट करने वाले ‘टफ’ डायरेक्टर रोहित एक्ट्रेस तब्बू की साड़ियां प्रेस किया करते थे। जी हां, रोहित ने यह बात टीवी कार्यक्रम के दौरान साझा की है। दरअसल, एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक रोहित शेट्टी ने रियलिटी शो ‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार’ के दौरान बताया कि 1995 में बनी फिल्म ‘हकीकत’ में तब्बू की साड़ियां प्रेस करते थे।
यही नहीं, रोहित ने आगे बताया कि कई फिल्मों में काजोल के मेकअप का टचअप करने और उनके स्पॉटब्वॉय के तौर पर भी काम कर चुके हैं। इसी के साथ रोहित अजय देवगन की कई फिल्मों में जैसे ‘फूल और कांटे’, ‘सुहाग’, ‘प्यार तो होना ही था’ और ‘राजू चाचा’ जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर भी रह चुके हैं।
अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए रोहित शेट्टी ने बताया कि जब वह फिल्म ‘हकीकत’ के सेट पर स्पॉटब्वॉय थे, तब वह तब्बू की साड़ियां प्रेस करने का काम करते थे। आपको बता दें कि वर्तमान में उनकी गिनती बॉलीवुड के सफल निर्देशकों में होती है। रोहित ने शो के दौरान बताया है कि वो दूसरे काम करने वाले लोगों की बहुत इज्जत करते हैं।
रोहित का मानना है कि जब आप अच्छे लेवल पर पहुंच जाते हो, तब भी आपको सबकी इज्जत करनी चाहिए और यही बात एक इंसान को अच्छा इंसान बनाता है। रोहित ने आगे बताया कि स्पॉटब्वॉय के तौर पर उन्होंने बहुत मेहनत की है, इसलिए अपनी फिल्म के सेट पर वह स्टार से लेकर स्पॉटब्वॉय तक, सबका बहुत ध्यान रखते हैं।
बताते चले कि बतौर डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने वर्ष 2003 में पहली फिल्म ‘जमीन’ बनायी थी। फिलहाल रोहित फिल्म ‘सिम्बा’ पर काम कर रहे हैं, जिसमें रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App









