चेन्नई : अम्मा मक्काल मुनेत्र कड़गम (एएमएमके) के महासचिव टी.टी.वी. दिनाकरन ने गुरुवार को पोलाची यौन उत्पीड़न सह ब्लैकमेल मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा जांच में अत्यधिक देरी पर सवाल उठाए।
यहां एक बयान में दिनाकरन ने कहा कि अपराध शाखा आपराधिक जांच विभाग (सीबीसीआईडी) से मामले को सीबीआई को स्थानांतरित करने के बाद 40 दिन से अधिक बीत गए हैं और ऐसा प्रतीत होता है कि मामले में कोई प्रगति नहीं हुई है।
राजस्थान में बोले राहुल – चौकीदार ने हिंदुस्तान के लोगों के साथ अन्याय किया
उन्होंने कहा कि यह अस्पष्ट है कि सीबीआई जांच में देरी का भाजपा और अन्नाद्रमुक के बीच चुनावी गठबंधन से कुछ लेना-देना है या नहीं?
दिनाकरन ने कहा कि राज्य सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि कौन सा संगठन पोलाची मामले की जांच कर रहा है, जांच की मौजूदा स्थिति क्या है और सीबीआई को मामला स्थानांतरित करने में हो रही समस्या के बारे में भी स्पष्ट करना चाहिए।
सीबीसीआईडी ने बुधवार को मद्रास उच्च न्यायालय से कहा था कि उसने सीबीआई से मामले की जांच के संबंध में कुछ नहीं सुना और इसलिए वह जांच जारी रखने के लिए विवश है ताकि सबूत मिटाया न जा सके।


Download Android App
Download iOS App



