उत्तर प्रदेश में अवैध रूप से निवास कर रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान चलाकर कारवाही सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि वह अन्य राज्यों की सीमाओं से सटे जिलों से संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही पर कड़ी नजर रखें।
उन्होंने कहा कि प्रदेश को भ्रष्टाचार एवं अपराध मुक्त बनाने के लिए पुलिस अधिकारियों को अपनी कार्यशैली को और बेहतर बनाना होगा और कर्तव्यों का बेहतर निर्वहन करना होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा, अपराधियों के लिये प्रदेश में कोई जगह नहीं है, उन्हें राज्य छोडऩे को विवश किया जाये। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ कल शाम बैठक की थी। उसके बाद जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, मुख्यमंत्री ने उथर प्रदेश में अवैध रूप से निवास कर रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्वाई सुनिश्चित करने का निर्देश वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दिया है।
प्रदेश के विभिन्न जनपदों में गश्त के लिए डायल-100 सेवा के तहत उपलब्ध लगभग 3,200 गाडय़िों से लगातार गश्त कर अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जाये और उनमें भय पैदा किया जाये ताकि वह कुछ गलत करने से डरें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में रेल दुर्घटना रोकने के लिए रेलवे एवं रेल सुरक्षा बल के अधिकारियों के साथ सामंजस्य स्थापित करने के लक्ष्य से बैठकें कर आवश्यक कदम उठायें। उन्होंने कहा कि अवैध खनन, अवैध तस्करी एवं पशु तस्करी को पूरी तरह रोकने के लिए अभियान चलाकर संलिप्त व्यक्तियों के विरऊद्ध कठोरत्म कार्यवाही सुनिश्चित करें।


Download Android App
Download iOS App



