भारत का लोकतंत्र इतना ज्यादा खूबसूरत है कि जो भी व्यक्ति इसमें कदम रखता है उसे शीर्ष स्थान हासिल हो ही जाता है। हाल ही में कुछ ऐसा ही नजारा आंध्र प्रदेश में देखने को मिला है। जहां पर पूर्व इंस्पेक्टर ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और वह अब सांसद बन गया है। सांसद बनने के बाद जब उनकी मुलाकात अपने पूर्व बॉस से हुई तब दोनों ने ही एक-दूसरे को सैल्यूट किया। बता दें कि सांसद और पुलिस अधिकारी की ये फोटो हर जगह बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। आंध्र प्रदेश सर्किल गोरंतला माधव जो अब अनंतपुर जिले के हिंदुपुर सीट से लोकसभा सांसद हैं।

बेहद खुश होकर किया सैल्यूट
इतना ही नहीं माधव जब अपने पूर्व बॉस सीआईडी डेप्युटी सुप्रीटेंडेंट ऑफ पुलिस महबूब बाशा से मिले तो दोनों ने ही एक-दूसरे का मुस्कुरा कर सैल्यूट किया। इस दौरान वहां कई और पुलिस अधिकारी भी थे। दोनों की ये तस्वीर खूब सुर्खियां बटोर रही है। बता दें कि कादिरी से सर्कल इंस्पेक्टर रह चुके माधव वायरस आरसीपी की टिकट पर हिंदपुर से लोकसभा चुना लड़ा है जहां पर ये 1,40,748 मतों से जीते हैं। उन्होंने टीडीपी सांसद कृष्टïप्पा निम्मला को हराया था।
.jpg)
ये तस्वीर पोलिंग बूथ पर ली गई
एक पोलिंग बूथ पर ली गई है दोनों की ये तस्वीर। जब मतों की गणना चल रही थी। मीडिया से बातचीत के दौरान माधव ने कहा कि उन्होंने पहले अपने बॉस को सैल्यूट किया। क्योंकि मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं,हम दोनों एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। साल 2018 में दिसंबर के महीने में माधव ने खुद नौकरी से रिटायरमेंट ले लिया था और इसके बदल में चुनाव लडऩे का निर्णय किया था। वहीं माधव को जनवरी में टिकट मिल गया था।

माधव के लिए ये पूरा सफर तय करना आसान नहीं था क्योंकि शुरूआत में माधव का नामांकन रद्द कर दिया गया था। क्योंकि पुलिस विभाग ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया था। जब इस मामले में स्टेट एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल ने हस्तक्षेप किया और आईजी को उनका इस्तीफा स्वीकार करने को कहा तब जाकर माधव को उनकी पुलिस नौकरी से अवकाश मिल सके।


Download Android App
Download iOS App



