संभल : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति पर मामला दर्ज कर दिया गया है। थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि लखौरी जलालपुर गांव निवासी नवनीत चाहल ने बताया कि उनके फेसबुक वॉल पर साहिल मलिक नाम के व्यक्ति ने मुख्यमंत्री की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट कर दी है जिसकी वजह से उस पोस्ट पर भड़काऊ टिप्पणियां भी आर्ई हैं। चहल ने कहा उन्हें इससे बहुत बुरा लगा है। शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर कल रात साहिल नामक व्यक्ति के खिलाफ आईटी कानून के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
– (भाषा)


Download Android App
Download iOS App



