सेंट्रल क्राइम ब्रांच (सीसीबी) ने बेंगलुरु स्थित परप्पन्ना अग्रहारा जेल में छापा मारा। छापेमार कार्रवाई के दौरान जनता दल (सेक्युलर) के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना और प्रताप राय कैदी के पास मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। फोन मिलने के बाद राजनीतिक महकमे में सरगर्मी बढ़ गई है। कांग्रेस ने इस मामले पर बड़ा निशाना साधा है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कार्रवाई की मांग की है।
कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग
#WATCH | On rape convict former MP Prajwal Revanna found with mobile phone in Karnataka jail, Congress MP Pramod Tiwari says, “He is misusing political rights granted to his father and grandfather. Action should be taken against him. Everyone is equal before the law.” pic.twitter.com/JUuGuERwJP
— ANI (@ANI) August 12, 2026
मीडिया एजेंसी ANI से बातचीत करते हुए कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि वो अपने पिता और दादा को मिले राजनीतिक अधिकारों का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। कानून के सामने सब बराबर हैं।
पुलिस अधिकारी ने क्या कहा?
डीजीपी जेल आलोक कुमार ने रेवन्ना के पास मिले फोन को लेकर कहा कि मंगलवार की दोपहर CCB ने सभी हाई प्रोफइल कैदियों के यहां छापेमार हुई। रेवन्ना के पास से एक फोन जब्त हुआ। DIG (साउथ) की रिपोर्ट के आधार पर, संबंधित असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट को सस्पेंड कर दिया गया है और बैंगलोर सेंट्रल जेल के सुपरिटेंडेंट को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इस घटना की विस्तृत जांच चल रही है।
कौन हैं प्रज्वल रेवन्ना? दुष्कर्म मामले में उम्रकैद की सजा
बता दें कि प्रज्वल रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते हैं। रेवन्ना से जुड़ा यौन शोषण और गैंगरेप के आरोप में बीते एक साल से जेल में बंद है। मालूम हो कि अप्रैल 2024 में कई अश्लील वीडियो वायरल हुए, रेवन्ना पर कई महिलाओं के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा। इसके बाद बेंगलुरु की एक विशेष कोर्ट ने अगस्त 2025 में उन्हें एक मेड के रेप का दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। मालूम हो कि सेक्स स्कैंडल के हजारों वीडियो वायरल होने के बाद सियासत काफी गरमा गया। सामाजिक विरोध के साथ राजनीतिक प्रदर्शन भी हुए। कर्नाटक सरकार ने इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम बनाई और कई मामलों में चार्टशीट दाखिल की। घटना सामने आने के बाद रेवन्ना फरार चल रहे थे, लेकिन उन्हें बड़ी मशकक्त के बाद बेंगलुरु एयरपोर्ट से अरेस्ट कर लिया गया था।


Download Android App
Download iOS App




