आध्यात्मिक संस्था शांतिकुंज के प्रमुख प्रणब पांड्या ने बुधवार को राहुल गांधी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का समर्थन करेंगे। राहुल को लेकर पांड्या ने कहा कि उन्हें राहुल गांधी की शक्ल अच्छी नहीं लगती है इसलिए वे उनसे मिलना नहीं चाहते हैं। अगर राहुल उनके यहां उनसे मिलने आ गए तो वे उनसे ऐसे मिलेंगे जैसे एक आम आदमी से मिलते हैं। वे राहुल का खास स्वागत नहीं करेंगे जैसा उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया था। बल्कि वे तो चाहते हैं कि अगर राहुल गांधी उनसे मिलने आये तो अन्य सभी की तरह वो भी लाइन में लगकर उनसे मिले।
गौरतलब है कि प्रणब पांड्या के बीजेपी अध्यक्ष को समर्थन न देने की बात सामने आने पर ये माना जा रहा था कि जल्द ही कांग्रेस के धुरंधर उनसे संपर्क साधने की कोशिश करेंगे। आखिर सवाल प्रत्यक्ष रूप से 15 करोड़ और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 25 करोड़ लोगों के जुड़े होने का है और 2019 के आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर इस परिवार के सभी सदस्यों को वोट बैंक के तौर पर दोनों ही बड़ी पार्टियों ने अपनी नज़र गड़ाई हुई है।
ऐसे में ये माना जा रहा था कि जल्द ही कांग्रेस अध्यक्ष गायत्री परिवार प्रमुख से मुलाक़ात का कार्यक्रम भी बना सकते हैं। शायद अब ये संभव न हो सके जिस तरह का बयान पंड्या ने आज दिया है कम से कम उसके बाद तो यही माना जा सकता है। पंड्या ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का शांतिकुंज में स्वागत किया था मगर जब अमित शाह ने 2019 के चुनाव के लिए सपोर्ट मांगा तो सपोर्ट करने का आश्वासन न देकर उन्होंने कहा था कि वो फतवा जारी नहीं करेंगे। बीजेपी के समर्थन में अपने समर्थकों को विवेक के आधार पर वोट देने का संदेश देंगे।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



