CAA और NRC को लेकर प्रशांत किशोर की शाह को चुनौती, कहा-परवाह नहीं तो आगे बढ़िए और लागू कीजिए कानून

Summary :

जेडीयू के उपाध्यक्ष और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ लगातार आवाज उठा रहे है।

जेडीयू के उपाध्यक्ष और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ लगातार आवाज उठा रहे है। इस बार उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चुनौती देते हुए कहा कि अगर आप एनआरसी और सीएए के खिलाफ विरोध करने वालों की परवाह नहीं कर रहे हैं तो फिर क्यों नहीं आगे बढ़ जाते हैं और इसे लागू करने की कोशिश करते हैं? 
प्रशांत किशोर ने ट्वीट करते हुए कहा,’ ‘नागरिकों की असहमति को खारिज करना किसी भी सरकार की ताकत को नहीं दर्शाता है। अमित शाह जी, अगर आप CAA, NRC का विरोध करने वालों की फिक्र नहीं करते हैं तो फिर आप इस कानून पर आगे क्यों नहीं बढ़ते हैं। आप कानून को उसी तरह लागू करें जैसे की आपने देश को इसकी क्रोनोलॉजी समझाई थी।’


गौरतलब है की लखनऊ में अमित शाह ने सीएए समर्थन रैली को संबोधित करते हुए विरोधियों पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने रल्लीत में साफ किया था की सीएए वापस नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा, कोई कितना भी प्रदर्शन या विरोध कर ले, लेकिन मोदी सरकार CAA पर पीछे नहीं हटेगी। हम प्रदर्शनों के बीच पैदा हुए हैं, प्रदर्शनों के बीच ही बड़े हुए हैं। विपक्ष में जब थे, तब यही कहा था और अब सत्ता में हैं तो यही कर रहे हैं। 

Desk Team