इराक के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अदेल अब्दुल मेहदी ने बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर हुए रॉकेट हमले की निंदा करते हुए इसे अस्वीकार्य बताया है। सूत्रों ने मंगलवार को साप्ताहिक मंत्रिमंडलीय बैठक के बाद मेहदी के कार्यालय के बयान के हवाले से बताया, “कातयुशा रॉकेट अमेरिकी दूतावास पर दागे गए, और यह दुखद और गलत है.. इराक स्थित दूतावास पर हमला करने के लिए इन लोगों को अधिकृत किसने किया?”
हमलावरों का नाम लिए बिना अब्दुल मेहदी ने कहा, “इस हरकत से इराक का अपमान हुआ है और यह अस्वीकार्य है चाहे इसकी मंशा कुछ भी रही हो।”सोमवार शाम इराकी आंतरिक मंत्रालय के एक अधिकारी ने सिन्हुआ को बताया कि मध्य बगदाद में भारी सुरक्षा वाले ग्रीन जोन क्षेत्र में अमेरिकी दूतावास के पास तीन कातयुशा रॉकेट गिरे, जिनमें किसी की मौत नहीं हुई।
भारी सुरक्षा वाले ग्रीन जोन पर विद्रोहियों द्वारा मोर्टार और रॉकेट हमले होते रहे हैं। लगभग 10 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र टिगरिस नदी के पश्चिमी किनारे पर बसा है। टिगरिस नदी बगदाद के बीच से निकलती है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने के बाद हुए इस हमले की जिम्मेदारी फिलहाल किसी संगठन ने नहीं ली है।


Download Android App
Download iOS App



