बिहार में BJP और JDU के गठबंधन से बनी नई सरकार के बाद प्रशांत किशोर को बाहर निकल दिया गया है आपको बता दे कि उन्हें नीतीश कुमार के सलाहकार पद से निरस्त कर दिया गया है बता दें कि RJD और JDU के गठबंधन के बाद प्रशांत किशोर नीतीश कुमार के सलाहकार नियुक्त किए गए थे उन्हें बिहार महागठबंधन में प्रशांत किशोर को राज्य मंत्री का दर्जा मिला था।
बता दे कि 20 महीने के साथ के बाद बुधवार रात कुछ घंटों में जिस तरह महागठबंधन बिखर गया वह प्रशांत किशोर के लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं।
खबर से जानकारी है कि PK को भी पसंद नहीं आया नीतीश का यूं बदलना पाला। हालांकि प्रशांत किशोर की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया तो नही आई लेकिन उनके करीबियों की माने तो इस सब से वो वेहद निराश है। फिर भी उन्होंने नीतीश को फोन कर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं है।
सूत्रों की माने तो नीतीश ने प्रशांत को भी फोन पर वही बताया जो नीतीश ने मीडिया को बताय था ‘नीतीश ने उन्हें कहा कि उनके पास कोई और रास्ता नहीं बचा था और उनके लिए आरजेडी के साथ गठबंधन धर्म का निभाना संभव नहीं था।
बता दे कि 2014 के लोकसभा चुनाव में BJP के लिए काम करने वाले प्रशांत किशोर ही 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में प्रतिद्वंद्वी लालू और नीतीश को साथ लाए थे और महागठबंधन की चुनावी रणनीतियों को बहुत ही बारीकी से तैयार किया था। चुनावी भाषणों से लेकर प्रचार सामग्री की भाषा और रंग तक…सब कुछ प्रशांत ने तय किया था। चुनावी चौसर पर प्रशांत ने लालू-नीतीश की जोड़ी के साथ ऐसी चाल चली कि मोदी और शाह का हर दांव फेल रहा और महागठबंधन को भारी जीत हासिल हुई थी।


Download Android App
Download iOS App



