Premanand Ji Maharaj Health Update: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे स्वामी ज्ञानानंद, दिया संत के स्वास्थ्य से जुड़ा बड़ा अपडेट

Summary :

Premanand Ji Maharaj Health Update: इन दिनों वृंदावन के पूज्य संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत नासाज चल रही है। हर दिन देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए काली कुंज आश्रम आते हैं। मंगलवार की सुबह जैसे ही महाराज जी जांच के लिए बिरला मंदिर के पास स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर पहुंचे, वहां उनके अनुयायियों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। Premanand Ji Maharaj: सीटी स्कैन से पता चली ये बात खबरों की मानें तो प्रेमानंद महाराज जी को पेट में सूजन और दर्द की शिकायत है, जिसकी जांच…

Premanand Ji Maharaj Health Update: इन दिनों वृंदावन के पूज्य संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत नासाज चल रही है। हर दिन देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए काली कुंज आश्रम आते हैं। मंगलवार की सुबह जैसे ही महाराज जी जांच के लिए बिरला मंदिर के पास स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर पहुंचे, वहां उनके अनुयायियों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

Premanand Ji Maharaj: सीटी स्कैन से पता चली ये बात

Premanand Ji Maharaj
Premanand Ji Maharaj (Photo: Social Media)

खबरों की मानें तो प्रेमानंद महाराज जी को पेट में सूजन और दर्द की शिकायत है, जिसकी जांच के लिए उन्हें सीटी स्कैन कराने लाया गया था। उन्हें बेहद गुप्त तरीके से लाया गया, लेकिन जैसे ही उनके आने की खबर फैली, श्रद्धालु बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए।

फिलहाल उनकी मेडिकल रिपोर्ट को गोपनीय रखा गया है, इसलिए रिपोर्ट में क्या पाया गया है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। भीड़ से बचाने के लिए उन्हें लैब के पिछले दरवाजे से बाहर निकाला गया। इस बीच, उनके यूट्यूब चैनल “भजन मार्ग” पर मंगलवार को एक एकांत वार्ता अपलोड की गई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि उनके चेहरे और हाथों की सूजन फिर से बढ़ गई है और इसका असर उनकी आवाज़ पर भी दिख रहा है।

Swami Gyananand Ji meets Premanand Ji: गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी ने की प्रेमानंद महाराज से भेंट

प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर जारी चिंताओं के बीच, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने मथुरा स्थित उनके आश्रम पहुंचकर उनका हाल जाना। मुलाकात के बाद उन्होंने बताया कि प्रेमानंद जी की मानसिक स्थिति स्थिर और ठीक है। उन्होंने कहा कि जब उन्हें प्रेमानंद जी की तबीयत खराब होने की सूचना मिली, तो वे स्वयं वृंदावन जाकर उनका हालचाल लेने पहुंचे।

 

Swami Gyananand Ji meets Premanand Ji
Swami Gyananand Ji meets Premanand Ji (Photo: Social Media)
इस भेंट के दौरान दोनों संतों के बीच गीता के भावों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। स्वामी ज्ञानानंद जी ने भगवान से प्रेमानंद महाराज के शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना की। साथ ही, उन्होंने सनातन धर्म और वैदिक संस्कृति के प्रचार-प्रसार में प्रेमानंद महाराज के योगदान को नमन किया। इसके जवाब में स्वामी प्रेमानंद जी ने भी स्वामी ज्ञानानंद महाराज द्वारा गीता के प्रचार के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की और कहा कि वे समाज में सरल भाषा में गीता का संदेश फैला रहे हैं। दोनों संतों की यह आध्यात्मिक भेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Premanand Ji Maharaj Health Update: इस खतरनाक बिमारी से ग्रसित हैं प्रेमानंद महाराज

Premanand Ji Maharaj
Premanand Ji Maharaj (Photo: Social Media)
महाराज पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज (Polycystic Kidney Disease) से पीड़ित हैं, जो साल 2006 में सामने आया था। शुरू में पेट दर्द की शिकायत थी, लेकिन बाद में पता चला कि दोनों किडनी खराब हो चुकी हैं। पहले सप्ताह में पांच दिन डायलिसिस होती थी, लेकिन अब रोजाना डायलिसिस की जरूरत पड़ती है। यह प्रक्रिया हर दिन उनके घर पर ही डॉक्टरों की निगरानी में होती है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।