Premanand Maharaj News: ‘मेरी किडनी हर जन्म में फेल हो जाएं’, धीरेंद्र शास्त्री के आगे ऐसा क्यों बोले प्रेमानंद महाराज?

Summary :

Premanand Maharaj News: प्रेमानंद महाराज काफी लम्बे समय से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। कुछ दिन पहले महाराज जी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उनके चेहरे पर सूजन थी। ये देखकर उनके अनुयायी चिंतित हैं और उनके जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। जिस वजह से उनकी नियमित पदयात्रा कुछ समय पहले अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई थी। हालांकि बीते रविवार को यात्रा दोबारा शुरू की है, जिससे भक्तों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। महाराज जी से मिलने के लिए कई लोग उनके आश्रम आ रहे हैं, अभी धीरेंद्र…

Premanand Maharaj News: प्रेमानंद महाराज काफी लम्बे समय से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। कुछ दिन पहले महाराज जी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उनके चेहरे पर सूजन थी। ये देखकर उनके अनुयायी चिंतित हैं और उनके जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। जिस वजह से उनकी नियमित पदयात्रा कुछ समय पहले अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई थी। हालांकि बीते रविवार को यात्रा दोबारा शुरू की है, जिससे भक्तों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

महाराज जी से मिलने के लिए कई लोग उनके आश्रम आ रहे हैं, अभी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी महाराज जी के दर्शन के लिए उनके आश्रम पहुंचे। इसी बीच उनका एक बयान काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं कि ‘मैं कामना करता हूं, हर जन्म में मेरी किडनी फेल हो जाएं।’

Premanand Maharaj News: प्रेमानंद महाराज से मिले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

Premanand Maharaj News
Premanand Maharaj News (Source- Bhajan Marg)

वार्तालाप के दौरान महाराज जी ने कहा कि ‘मैं कामना करता हूं बार-बार मेरा जन्म हो और हर जन्म में मेरी किडनी फेल हो। जिससे मैं प्रिया-प्रितम के बिल्कुल करीब रहूं। मेरी किडनी की बीमारी ने मुझे वो सिखाया है, जो वर्षों की साधना भी नहीं सीखा पायी। जब शरीर साथ छोड़ देता है, तो भगवान हाथ हाथ थाम लेते हैं।’ उनके इस बयान ने लाखों अनुयायियों की आंखे नम कर दी हैं।

उन्होंने आगे कहा हमारा चित्त प्रिया प्रितम चुरा लें, इससे बड़ा कोई लाभ नहीं है। वो तभी चुराएं, जब हम किसी योग्य न रहें। जब अंदर से बात आयी कि अब किसी योग्य नहीं रहे, तो बात कैसे बनेगी। तब लाडली जी ने कहा मैं बनाती हूं बात। जब साधना का अहंकार ख़त्म हो गया, तब जाकर बात बनी। जब शरीर साधना करने लायक नहीं रहा, तब हम इसके पास हो गए। यहीं से हमारे जन्म-जन्म की बिगड़ी बन गई। उन्होंने विश्वास जताया कि लाडली जी खुद ही सब संभाल रही हैं। अस्वस्थ शरीर से भी कठिन दिनचर्या श्री जी चला रही हैं।

Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज की कठिन दिनचर्या

Premanand Maharaj News
Premanand Maharaj News (Source: Social Media)

आगे उन्होंने अपनी दिनचर्या का उल्लेख करते हुए बताया कि उनकी दिनचर्या रात को 1 बजे से शुरू होकर रात के 9 बजे विश्राम के साथ समाप्त होती है। उन्होंने स्वीकार किया कि ये दिनचर्या एक स्वस्थ शरीर से भी कठिन है, लेकिन ये श्री जी की बहुत बड़ी कृपा है। महाराज जी के ये शब्द भगवान पर अटूट विश्वास, भक्ति और प्रेम के भाव दर्शाते हैं।

ये भी पढ़ें: Premanand Ji Maharaj Health Update: कैसी है प्रेमानंद महाराज की सेहत? यहां जानें आश्रम से आया नया अपडेट

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।