Premanand Ji Maharaj Health Update: कैसी है प्रेमानंद महाराज की सेहत? यहां जानें आश्रम से आया नया अपडेट

Summary :

Premanand Ji Maharaj Health Update: प्रेमानंद जी महाराज एक प्रतिष्ठित आध्यात्मिक गुरु हैं, जिनका आश्रम वृंदावन में स्थित है। देशभर से लाखों श्रद्धालु उनके सत्संग में शामिल होने, आशीर्वाद लेने और मिलने के लिए पहुंचते हैं। महाराज जी 2006 से पॉलीसिस्टिक किडनी रोग से जूझ रहे हैं, कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर उनका एक क्लिप वायरल हुआ था। इस वीडियो क्लिप ने उनके अनुयायियों को चिंतित कर दिया था। वीडियो में उनका चेहरा सुजा हुआ और लाल दिखाई दे रहा था, , यह वीडियो 3-4 साल पहले की है। इसके बाद से उनके स्वास्थ्य को लेकर अटकलें तेज हो…

Premanand Ji Maharaj Health Update: प्रेमानंद जी महाराज एक प्रतिष्ठित आध्यात्मिक गुरु हैं, जिनका आश्रम वृंदावन में स्थित है। देशभर से लाखों श्रद्धालु उनके सत्संग में शामिल होने, आशीर्वाद लेने और मिलने के लिए पहुंचते हैं। महाराज जी 2006 से पॉलीसिस्टिक किडनी रोग से जूझ रहे हैं, कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर उनका एक क्लिप वायरल हुआ था। इस वीडियो क्लिप ने उनके अनुयायियों को चिंतित कर दिया था। वीडियो में उनका चेहरा सुजा हुआ और लाल दिखाई दे रहा था, , यह वीडियो 3-4 साल पहले की है।

इसके बाद से उनके स्वास्थ्य को लेकर अटकलें तेज हो गईं। उनका इलाज करने वाले डॉक्टर ने बताया कि जब भी आश्रम से बुलाया जाता है, वो चले जाते हैं। किडनी फेल होने की वजह से उनका रोजाना डायलिसिस होता है, जिसमें 4 घंटे का समय लग जाता है। अभी हाल ही में प्रेमानंद महाराज को लेकर नया अपडेट आया है, चलिए जानते हैं।

Premanand Ji Maharaj Health Update: क्या आया आश्रम से नया अपडेट?

Premanand Ji Maharaj Health Update:
क्या आया आश्रम से ताजा अपडेट? (Source: Social Media)

श्री हित राधा केलि कुंज (वृन्दावन) से आधिकारिक बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने बताया कि प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) अब स्वस्थ हैं और रोजाना की दिनचर्या जारी रख रहे हैं। हालांकि अभी उनकी सुबह की नियमित सैर को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने सभी से आग्रह किया है कि महाराज जी के स्वास्थ्य को लेकर अफवाहें न फैलाएं। इसके अलावा उन्होंने भक्तों से भी विनती की है कि केवल सही जानकारी शेयर करें। महाराज जी के स्वास्थ्य को लेकर कोई भ्रामक खबर या वीडियो शेयर करने से बचें।

Premanand Ji Maharaj News Today: महाराज जी ने अपने स्वास्थ्य को लेकर क्या बताया?

Premanand Ji Maharaj Health Update:
महाराज जी ने अपने स्वास्थ्य को लेकर क्या बताया? (Source: Social Media)

प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) ने अपनी स्वास्थ्य को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच बताया कि वह डायलिसिस करा रहे हैं और अपनी दिनचर्या के अनुसार जीवन जी रहे हैं। उन्होंने अपने अनुयायियों से से कहा कि अब उनकी स्थिति में सुधार है, अफवाहों पर ध्यान न दें। महाराज जी को कई भक्तों ने अपनी किडनी दान देने को कहा, लेकिन उन्होंने इन प्रस्तावों को अस्वीकार किया है।

ये भी पढ़ें: Premanand Ji Maharaj Quotes: प्रेमानंद महाराज के ये 12 अनमोल विचार अपने जीवन में उतार लें, बदल जाएगी आपकी तकदीर

Premanand Maharaj Health: महाराज जी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित श्रद्धालु

Premanand Maharaj Health
महाराज जी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित श्रद्धालु (Source: Social Media)

प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य लेकर लेकर जैसे ही श्रद्धालुओं को खबर पड़ी, तो वह चिंतित हो गए। आश्रम के बाहर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे हुए हैं, जो महाराज जी के स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हुए भजन-कीर्तन कर रहे हैं। उनका कहना है कि प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) जी जैसे संत होना बहुत जरुरी है, जो आज के युग में सही दिशा और भक्ति मार्ग दिखा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Premanand Ji Maharaj Teachings: प्रेमानंद जी महाराज की 6 अनमोल शिक्षाएं, जो बदल देंगी आपका जीवन

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।