America में स्थित सैकड़ों की संख्या में मंदिर अगले सप्ताह अयोध्या के राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जश्न मनाने की तैयारियों में जुट गये हैं। हजारों की संख्या में भारतीय अमेरिकियों के इस सप्ताह से शुरू होने वाले कई कार्यक्रमों में भाग लेने की संभावना है। अमेरिका के हिंदू विश्वविद्यालय के अध्यक्ष कल्याण विश्वनाथन ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, अयोध्या विनाश और उपेक्षा से उभर रही है, जो सनातन धर्म की शाश्वत प्रकृति का प्रतीक है। 550 वर्षों के बाद राम लला मंदिर में होने वाला प्राण प्रतिष्ठा समारोह शहर और दुनियाभर के लगभग एक अरब हिंदुओं के लिए खुशियां लेकर आ रहा है।
- अमेरिका भी होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जश्न मनाने की तैयारियों में जुट गया है
- अमेरिका में इस सप्ताह से कई तरह के कार्यक्रम होने वाले हैं
- हजारों में भारतीय अमेरिकियों के इन कार्यक्रमों में भाग लेने की संभावना है
- अयोध्या विनाश और उपेक्षा से उभर रही है, जो सनातन धर्म की शाश्वत प्रकृति का प्रतीक है
22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह
अयोध्या मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होगा। टेक्सास में श्री सीता राम फाउंडेशन के कपिल शर्मा ने कहा कि 500 वर्षों के इंतजार के बाद अयोध्या धाम में भगवान राम के मंदिर का निर्माण दुनिया भर के हिंदुओं के लिए आस्था और उत्सव का एक महत्वपूर्ण दिन है। श्री सीता राम फाउंडेशन ने ह्यूस्टन में अपने मंदिर में श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया है।
उत्सव की शुरुआत सुंदरकांड से होगी
उन्होंने कहा कि उत्सव की शुरुआत सुंदरकांड से होगी, जिसके बाद नृत्य, गायन और संगीत के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसके बाद हवन और भगवान राम का पट्टाभिषेक होगा, जिसका समापन भगवान राम की शोभा यात्रा और प्रसाद वितरण के साथ होगा। शर्मा ने कहा, अयोध्या धाम से मंगाये गये प्रसाद और धूल को वितरित करना भी हमारे लिए सम्मान की बात है, जिसे विशेष रूप से हमारे कार्यक्रम के लिए यहां लाया जा रहा है। मैरीलैंड के गवर्नर वेस मूर शनिवार को वाशिंगटन के एक उपनगर में राम मंदिर उत्सव कार्यक्रम में भाग लेने वाले हैं। कुछ पाकिस्तानी अमेरिकी भी ग्रेटर वाशिंगटन क्षेत्र में होने वाले उत्सव में शामिल होंगे।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App





