देश में नववर्ष का आगाज, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Summary :

देश में नए साल के आगाज के साथ ही बधाईयों का दौर शुरू हो गया है। राष्ट्पति और प्रधानमंत्री से लेकर देश के कई नेताओं ने लोगों को नव वर्ष 2021 की शुभकामनाएं दीं।

देश में नए साल के आगाज के साथ ही बधाईयों का दौर शुरू हो गया है। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से लेकर देश के कई नेताओं ने लोगों को नव वर्ष 2021 की शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट करते हुए लिखा, नव वर्ष की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। नया साल, एक नई शुरुआत करने का अवसर होता है और व्‍यक्तिगत एवं सामूहिक विकास के हमारे संकल्‍प को बल देता है। कोविड-19 से उत्‍पन्‍न चुनौतियों का यह समय, हम सभी के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ने का समय है।


उप राष्ट्पति एम् वेंकैया नायडू ने बधाई देते हुए लिखा, नववर्ष 2021 के आगमन पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं! नए साल का हम सभी को इंतजार रहता है। आइए वैश्विक महामारी के माध्यम से जीवन के कई सबक सिखाने वाले इस साल को अलविदा कहते हैं और आशा की भावना के साथ नए साल का स्वागत करते हैं। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को नूतन वर्ष 2021 की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में बेहतर स्वास्थ्य, उल्लास और समृद्धि की कामना की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘सभी देशवासियों को 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं। यह वर्ष सभी के जीवन में बेहतर स्वास्थ्य, उल्लास और समृद्धि लाये। ईश्वर से कामना है कि आशा और कल्याण की भावना कायम रहे।’ 


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी देशवासियों को बधाई देते हुए कहा, जैसे ही नया साल शुरू होता है, हम उन लोगों को याद करते हैं जिन्हें हमने खो दिया और उन सभी को धन्यवाद दिया जो हमारे लिए रक्षा और बलिदान करते हैं। मेरा दिल किसानों और मजदूरों के साथ अन्याय और सम्मान से लड़ने के लिए है। सबको नए साल की शुभ कामनाएं।


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नए साल के अवसर पर सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा, ‘नया साल है, नया गीत है, आशाओं ने आज फिर ली अंगड़ई। आओ मिलकर कदम बढ़एं, पुन: संकल्पों ने मीठी धुन बजायी। साथ से साहस बढ़ और मानवता मुस्काई, आप भी सदा मुस्काएं, नव वर्ष पर आत्मीय बधाई।‘  

गौरतलब है कि नए साल का आगाज इस बार कोरोना वायरस के कारण हर साल जैसा तो नहीं रहा। कोरोना महामारी के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों को नए साल पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। मुंबई में धारा-144 लागू की गई, दिल्ली में नाईट कर्फ्यू का ऐलान किया गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, बिहार, मध्य प्रदेश की राज्य सरकारों ने भी नए साल के जश्न पर तरह-तरह की पाबंदी लगाई गई। 

Desk Team