अयोध्या में Ram Mandir के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए President Draupadi Murmu को निमंत्रण दिया गया - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

अयोध्या में Ram Mandir के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए President Draupadi Murmu को निमंत्रण दिया गया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रित किया गया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण दिया
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख राम लाल, विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार और श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें 22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रहे श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण सौंपा।
राष्ट्रपति ने इस पर अत्यंत हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि वे अयोध्या आने और दर्शन करने का शीघ्र समय तय करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 4 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।