राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को नरेंद्र मोदी सरकार से तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के दो मंत्रियों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं। केंद्र सरकार द्वारा आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिए जाने के विरोध में तेदेपा ने गुरुवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से समर्थन वापस ले लिया था।
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ‘राष्ट्रपति ने मंत्रिमंडल से अशोक गजपति राजू और वाई.एस.चौधरी के इस्तीफे स्वीकार तत्काल भाव से कर लिए हैं।’ राष्ट्रपति ने यह भी निर्देश दिए कि अब नागरिक उड्डयन मंत्रालय का कामकाज प्रधानमंत्री की देखरेख में होगा। गौरतलब है कि अशोक गजपति राजू केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री थे जबकि चौधरी केंद्र में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री थे।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ ।


Download Android App
Download iOS App



