राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को देश विदेश में बसे भारतीयों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं । रक्षाबंधन त्यौहार की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि रक्षाबंधन भाई बहन के बीच अनोखे बंधन का उत्सव मनाने का पर्व है।
उन्होंने कहा,‘‘रक्षाबंधन के इस पवित्र अवसर पर, मैं भारत तथा विदेशों में बसे अपने नागरिकों को शुभकामनाएं देता हूं।’’
राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि बहनों द्वारा भाइयों की कलाई पर राखी बांधना, दोनों के बीच प्रेम, आपसी भरोसे और गहरे अपनेपन का प्रतीक है।
उन्होंने शुभकामना संदेश में कहा, ‘‘ कामना करता हूं कि यह त्यौहार महिलाओं के हितों के संरक्षण और उनके कल्याण को प्रोत्साहित करने की हमारे समाज की संकल्पना को मजबूती प्रदान करे ।
इस अवसर पर, आइए, हम यह सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जताएं कि हमारे देश की महिलाएं और लड़कियां खुद को अधिक सुरक्षित और संरक्षित समझें ।’’


Download Android App
Download iOS App



