प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भगवान कृष्ण और अर्जुन की जोड़ी बताकर प्रशंसा करने वाले अभिनेता रजनीकांत ने बुधवार को अपने रूख का बचाव किया।
उन्होंने कहा कि दोनों ने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म करने के लिए जो कुशल रास्ता अपनाया, उसके लिए उनकी तारीफ की थी।
उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह कश्मीर मुद्दे से वे निपटे, उन्होंने कूटनीतिक तरीके से इसे अंजाम दिया।’’ अभिनेता ने कहा कि कृष्ण और अर्जुन से जोड़कर कहने का आशय यह था कि एक ने योजना बनायी और दूसरे ने उसे अंजाम दिया।
रजनीकांत ने कहा कि कश्मीर बड़ा मुद्दा है और यह राष्ट्र की सुरक्षा से जुड़ा है। उन्होंने नेताओं से अपील करते हुए कहा कि उन्हें यह फर्क समझना चाहिए कि किस मुद्दे का राजनीतिकरण किया जा सकता है और किसका नहीं।


Download Android App
Download iOS App



