राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बृहस्पतिवार को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर नागरिकों को शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई कि त्यौहार के इस मौके पर विश्व में शांति होगी और मनुष्यों में समरसता का भाव जगेगा। उन्होंने कहा कि क्रिसमस पर ईसा मसीह का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया जाना चाहिए।
कोविंद ने कहा, “मुझे आशा है कि इस त्यौहार से विश्व में शांति को बढ़ावा मिलेगा और मनुष्यों में समरसता का भाव बना रहेगा। आइये हम ईसा मसीह के प्रेम, करुणा और मानवता के संदेश को आत्मसात करें और हमारे राष्ट्र तथा समाज के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हों।”
उन्होंने कहा कि यह त्यौहार लोगों के जीवन को शांति और करुणा से भर देता है। राष्ट्रपति ने कहा, “इस त्यौहार पर हम अपने दिलों को दूसरों के प्रति प्रेम और दयालुता से भर दें।” उन्होंने सभी नागरिकों, विशेषकर ईसाई समुदाय को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी।


Download Android App
Download iOS App



