किरण बेदी अब पुडुचेरी की उपराज्यपाल नहीं रही । राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी। तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन को पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राष्ट्रपति के प्रेस सचिव अजय कुमार ने एक बयान में कहा, ‘‘ राष्ट्रपति ने निर्देश दिया है कि डॉ. किरण बेदी अब पुडुचेरी की उपराज्यपाल नहीं रहेंगी ।
उन्होंने तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन को अपने दायित्वों का निर्वहन करने के साथ ही पुडुचेरी के उपराज्यपाल की जिम्मेदारी निभाने के लिए नियुक्त किया है। यह नयी जिम्मेदारी उनके नये उपराज्यपाल के पदभार ग्रहण करने के बाद से प्रभावी हो जाएगी और वह पुडुचेरी के उपराज्यपाल की नियमित व्यवस्था कर लिये जाने तक इस पद पर रहेंगीं


Download Android App
Download iOS App



