राष्ट्रपति Trump ने 14 देशों पर लगाया Tariff, भारत के साथ व्यापार समझौते के दिए संकेत

Summary :

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड Trump ने 14 देशों पर भारी भरकम Tariff लगाने की घोषणा कर दी है। बता दें कि थाईलैंड, म्यांमार, बांग्लादेश, दक्षिण कोरिया और जापान सहित 14 देशों के लिए नए टैरिफ की घोषणा की गई है और यह टैरिफ 1 अगस्त से लागू होंगे। ट्रम्प ने सबसे पहले जापान के PM शिगेरू इशिबा और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्यांग को टैरिफ लेटर को साझा किया गया है। इन देशों को लेटर देने के बाद मलेशिया, कजाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, म्यांमार और लाओस को टैरिफ के लेटर भेजे गए। किस देश पर लगा कितना Tariff अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड…

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड Trump ने 14 देशों पर भारी भरकम Tariff लगाने की घोषणा कर दी है। बता दें कि थाईलैंड, म्यांमार, बांग्लादेश, दक्षिण कोरिया और जापान सहित 14 देशों के लिए नए टैरिफ की घोषणा की गई है और यह टैरिफ 1 अगस्त से लागू होंगे। ट्रम्प ने सबसे पहले जापान के PM शिगेरू इशिबा और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्यांग को टैरिफ लेटर को साझा किया गया है। इन देशों को लेटर देने के बाद मलेशिया, कजाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, म्यांमार और लाओस को टैरिफ के लेटर भेजे गए।

किस देश पर लगा कितना Tariff

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 14 देशों पर टैरिफ लगाने की घोषणा की है। बता दें कि सबसे ज्यादा म्यांमार और लाओस पर 40 प्रतिशत का टैरिफ लगाया गया है।
थाईलैंड और कंबोडिया पर 36 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है।
बांग्लादेश और सर्बिया पर 35 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है।
मलेशिया और कजाकिस्तान पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है।
इंडोनेशिया पर 32 प्रतिशत टैरिफ दर लगाया गया है।
दक्षिण अफ्रीका और बोस्त्रिया और हर्जेगोविना पर 30 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है।
ट्यूनीशिया पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है।
जापान और दक्षिण कोरिया पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है।

भारत के साथ व्यापार डील

राष्ट्रपति ट्रम्प ने 14 देशों में टैरिफ लगाने के साथ ही भारत के साथ व्यापार समझौते के संकेत भी दिए है। बता दें कि अमेरिका भारत के साथ बड़ा व्यापार करने के लिए तैयार है। माना जा रहा है कि द्विपक्षीय व्यापार लगभग 200 अरब डॉलर तक रहेगा। इस सौदे से भारत के कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विस्तार और विकास होगा।

ट्रंप ने दी धमकी

14 देशों को टैरिफ नोटिस देने के बाद ट्रंप ने धमकी देते हुए कहा कि यह देश अमेरिकी उत्पादों के आयात पर टैरिफ बढ़ाने का फैसला लेते हैं तो अमेरिका भी टैरिफ प्रतिशतो को बढ़ा देंगे। लेकिन इसी धमकी के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अगर यह देश अपनी व्यापार नीतियों में बदलाव करते हैं तो टैरिफ प्रतिशत को कम किया जा सकता है।
Also Read: ‘कोविड-19 महामारी के बाद, देश सीमा पार भुगतान के विकल्प तलाश रहे हैं’ विदेश मंत्रालय

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।