Brasilia पहुंचे PM मोदी, शिव तांडव के साथ हुआ भव्य स्वागत

Summary :

PM मोदी 5 देशों की विदेश यात्रा पर है। इस दौरान ब्राजील देश का दौरा करने के बाद PM मोदी Brasilia पहुंचे। ब्राजील के रक्षा मंत्री जोस मुसियो मोंटेइरो फिल्हो ने हवाई अड्डे पर PM मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। साथ ही स्वागत के लिए ब्राजील का पारंपरिक सांबा रेगे नृत्य भी पेश किया गया। ब्रासीलिया के एक होटल में पहुंचने पर भारतीय प्रवासी के सदस्यों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए और शिव तांडव कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। व्यापार समझौते पर होगी चर्चा PM मोदी का यह Brasilia दौरा काफी अहम है।…

PM मोदी 5 देशों की विदेश यात्रा पर है। इस दौरान ब्राजील देश का दौरा करने के बाद PM मोदी Brasilia पहुंचे। ब्राजील के रक्षा मंत्री जोस मुसियो मोंटेइरो फिल्हो ने हवाई अड्डे पर PM मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। साथ ही स्वागत के लिए ब्राजील का पारंपरिक सांबा रेगे नृत्य भी पेश किया गया। ब्रासीलिया के एक होटल में पहुंचने पर भारतीय प्रवासी के सदस्यों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए और शिव तांडव कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।

व्यापार समझौते पर होगी चर्चा

PM मोदी का यह Brasilia दौरा काफी अहम है। इस दौरान PM मोदी, राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा के साथ व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष, प्रौद्योगिकी, कृषि, स्वास्थ्य और दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को व्यापक बनाने पर द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। बता दें कि लुईस इनासियो लूला के निमंत्रण पर PM मोदी ब्राजील यात्रा पर है।

BRICS सम्मेलन में लिया भाग

PM मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पहलगाम हमला, AI के पहलुओं पर चर्चा करते हुए भारत में अगले वर्ष होने वाले एआई इम्पैक्ट समिट के लिए BRICS देशों को आमंत्रित किया। साथ ही विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी की। इस दौरान भी रियो डी जेनेरियो पहुंचने पर PM मोदी का भारतीय प्रवासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया था।

नामीबिया जाएंगे PM मोदी

PM मोदी 5 देशों की विदेश यात्रा पर सबसे पहले घाना देश का दौरा किया और अर्जेंटीना देश की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद ब्राजील पहुंचे। इस दौरान अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली के साथ द्विपक्षीय बैठक की। अब ब्राजील के बाद PM मोदी 9 जुलाई को नामीबिया जाएंगे और वहां की संसद को भी संबोधित करेंगे।

Also Read: 17वें BRICS सम्मेलन में AI पर चर्चा, PM मोदी ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए किया आमंत्रित

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।