बिहार की राजधानी पटना में मशहूर व्यपारी Gopal Khemka हत्याकांड में STF को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बता दें कि STF सुराग ढूंढने के लिए छापेमारी कर रही थी तभी विकास ने STF पर गोली चला दी। इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से गोलीबारी की गई और STF ने आरोपी विकास का एनकाउंटर कर दिया। बता दें कि इससे पहले पुलिस टीम ने शूटर उमेश यादव को गिरफ्तार किया था।
हत्याकांड में पहला एनकाउंटर
गोपाल खेमका हत्याकांड मामले को सुलझाने और आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम और SIT की टीम ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। इसी बीच SIT की टीम छापा मारने और आरोपी को पकडने के लिए पहुंची थी तभी आरोपी विकास ने SIT टीम पर फायरिंग कर दी। गोली का जवाब देने के लिए SIT की टीम ने भी गोली चलाई और इस कार्रवाई में विकास को ढेर कर दिया।
आरोपी के पास मिले हथियार
SIT की टीम को सूचना मिलने के बाद घेराबंदी शुरू कर दी थी। बता दें कि एनकाउंटर में ढेर किए गया बदमाश विकास के पास पिस्तौल, गोली और खोखा बरामद किया गया है। हथियारों के साथ ही स्मार्टफोन और दस्तावेज बरामद किए गए है। जिससे माना जा रहा है कि कई सुराग SIT को हाथ लग सकते है।
Also Read: Gopal Khemka Murder Case: पुलिस ने सुलझा ली मामले की गुत्थी, इस तरह रची गई हत्याकांड की साजिश


Download Android App
Download iOS App




