Chandigarh पहुंचे CM नायब सिंह सैनी, गिनाई उपलब्धि और योजनाएं

Summary :

Chandigarh: हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ पहुंचे और यहां लक्खी शाह वंजारा की जयंती पर सभा को संबोधित करते हुए हरियाणा सरकार की उपलब्धियों और राज्य में लागू की गई योजनाओं को गिनाया। इस दौरान CM नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य में योजनाएं लागू होने के बाद जनता को कई सुविधा मिली है। CM शहरी आवास योजना के तहत राज्य में रहने वाले गरीब परिवारों को 30 गज का प्लॉट दिया गया है, लगभग 15,256 परिवारों को प्लॉट दिए गए है। साथ ही बुजुर्गों को घर बैठे पेंशन की सुविधा भी दी जा रही है। CM…

Chandigarh: हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ पहुंचे और यहां लक्खी शाह वंजारा की जयंती पर सभा को संबोधित करते हुए हरियाणा सरकार की उपलब्धियों और राज्य में लागू की गई योजनाओं को गिनाया। इस दौरान CM नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य में योजनाएं लागू होने के बाद जनता को कई सुविधा मिली है। CM शहरी आवास योजना के तहत राज्य में रहने वाले गरीब परिवारों को 30 गज का प्लॉट दिया गया है, लगभग 15,256 परिवारों को प्लॉट दिए गए है। साथ ही बुजुर्गों को घर बैठे पेंशन की सुविधा भी दी जा रही है।

CM नायब सिंह सैनी ने गिनाई उपलब्धि

हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में विकास किया गया है। 2029 वर्ष भारतीय जनता पार्टी का है। पार्टी सुनिश्चित करना है कि विकसित हरियाणा PM मोदी के विकसित भारत के संकल्प में सबसे अधिक योगदान दे। साथ ही हरियाणा में अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने, रोजगार बढ़ाने और हरियाणा को वैश्विक स्तर पर मजबूती से स्थापित करने का संकल्प भी लिया है।

सांस्कृतिक उत्सव का बताया महत्व

CM नायब सिंह सैनी ने बताया कि हरियाणा सांस्कृतिक कार्यक्रम और आध्यात्मिक विरासत का केंद्र बनने के लिए तैयार है। साथ ही राज्य को तीर्थयात्रा के लिए एक वैश्विक स्थापति करने के लिए केंद्र सरकार से वित्तीय सहायता की मदद ली जा रही है और केंद्र सरकार से भव्य मेला सूरजकुंड में हर साल तीन मेले आयोजित करने और बड़े पैमाने पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाने का प्रस्ताव रखा गया है।

Also Read: 300 KW सोलर पावर से डेको ग्रुप बना ग्रीन मैन्युफैक्चरिंग का मॉडल

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।