नई दिल्ली, 07 जुलाई, 2025: स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा को बढ़ावा देने के प्रयास में, वोल्ट एनर्जी (वोल्ट कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड), जो भारत की उभरती हुई क्लीन-टेक कंपनियों में से एक है, ने डेको ग्रुप के कुंडली, सोनीपत (हरियाणा) स्थित प्लांट में 300 किलोवाट की रूफटॉप सोलर परियोजना को सफलतापूर्वक चालू कर दिया है। डेको ग्रुप उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण में अग्रणी है। इस परियोजना की मदद से कंपनी की बिजली ग्रिड पर निर्भरता में 25% की कमी आई है, जो उसके पर्यावरण, सामाजिक और प्रशासनिक (ESG) लक्ष्यों को मजबूत करती है।
यह सोलर प्लांट 30,000 वर्ग फुट की छत पर फैला है और सालाना लगभग 3.67 लाख यूनिट (kWh) स्वच्छ बिजली उत्पन्न करेगा। यह हर साल 400 मीट्रिक टन से अधिक कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन को रोकने के बराबर है – यानी लगभग 6,000 पेड़ लगाने या 90 कारों को सड़क से हटाने जितना असर।
यह परियोजना रूफटॉप सोलर जैसी वितरित ऊर्जा संसाधनों की शक्ति का एक बेहतरीन उदाहरण है,” वोल्ट एनर्जी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और संस्थापक श्री ऋषभ देव बजाज ने कहा। “हमने डेको ग्रुप के इस बड़े औद्योगिक रूफटॉप क्षेत्र का उपयोग करके एक एक अप्रयुक्त स्थान को ऊर्जा पैदा करने वाले साधन में बदल दिया है, जिससे सीधे तौर पर जलवायु संरक्षण और लंबे समय में लागत की बचत में मदद मिल रही है। हमें विश्वास है कि वोल्ट, कंपनियों के लिए बिना किसी तकनीकी या वित्तीय जोखिम के सोलर पर जाना आसान बनाता है, और हमें गर्व है कि हमने इस परियोजना के लिए डेको ग्रुप के साथ साझेदारी की है।
डेको ग्रुप, जो भारत और सिएरा लियोन में 10 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स चलाता है, अब अपनी संचालन नीति में नवीकरणीय ऊर्जा को एक मुख्य रणनीति के रूप में अपना रहा है। इससे ईएसजी प्रदर्शन बेहतर हो रहा है और बिजली दरों में उतार-चढ़ाव से सुरक्षा भी मिल रही है।
ऊर्जा लागत घटी है और हमारा ईएसजी स्कोर बेहतर हुआ
डेको ग्रुप के प्रबंध निदेशक श्री अतुल जैन ने कहा, “हमारी ऊर्जा लागत घटी है और हमारा ईएसजी स्कोर बेहतर हुआ है। सोलर, बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और वर्चुअल पावर प्लांट्स (VPPs) जैसे नवाचार ही भविष्य की कुशल मैन्युफैक्चरिंग का रास्ता हैं। वोल्ट एनर्जी ने अपने सशक्त पीपीए मॉडल और बेहतरीन सेवा के जरिए हमारे लिए स्वच्छ ऊर्जा की ओर जाना आसान और प्रभावशाली बना दिया।”
इस सोलर परियोजना से पूरे सिस्टम के जीवनकाल में लगभग ₹9 करोड़ की बचत होने का अनुमान है। इस सिस्टम की निगरानी रीयल-टाइम में की जाती है ताकि इसकी कार्यक्षमता हमेशा बेहतर बनी रहे।
यह प्रोजेक्ट वोल्ट एनर्जी की उन परियोजनाओं में से है, जो भारत के बढ़ते औद्योगिक ढांचे में टिकाऊ ऊर्जा को सहजता से शामिल करने का उदाहरण पेश करती है।
वोल्ट एनर्जी (वोल्ट कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड) के बारे में:
2023 में श्री ऋषभ देव बजाज (संस्थापक एवं सीईओ) और सुश्री सुरभि बजाज (सह-संस्थापक एवं सीबीओ) द्वारा स्थापित वोल्ट एनर्जी, पूरे भारत में व्यवसायों को नवीकरणीय ऊर्जा की ओर बढ़ने में मदद कर रही है। इनकी प्रमुख सेवा ‘’शून्य जोखिम, शून्य निवेश’ रूफटॉप सोलर मॉडल है, जिसमें कंपनियों को बिना किसी शुरुआती लागत के सौर ऊर्जा उपयोग की सुविधा मिलती है। कंपनियां सिर्फ उतनी ही बिजली के लिए भुगतान करती हैं, जितनी वे उपयोग करती हैं।
वेबसाइट: https://voltenergy.in
डेको ग्रुप (डेको अप्लायंसेज प्राइवेट लिमिटेड) के बारे में:
डेको ग्रुप भारत की अग्रणी उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और औद्योगिक समाधान निर्माता कंपनी है। इसके उत्पादों में इंस्टेंट वॉटर हीटर, स्टोरेज वॉटर हीटर, गैस वॉटर हीटर, रूम हीटर, फैन हीटर, इलेक्ट्रिक केटल, एंटायर रेंज ऑफ फैंस, इन्क्लूडिंग सीलिंग, वेंटिलेशन, फ्रेश एयर, एक्सियल, टेबल, पेडस्टल, वॉल, एग्जॉस्ट एंड अदर होम अप्लायंसेज । डेको ग्रुप की प्रबंधता श्री अतुल जैन द्वारा की गई थी और यह कुंडली, सोनीपत (हरियाणा) स्थित मुख्यालय से कार्य करता है। 2100 से अधिक लोगों की टीम के साथ, कंपनी नवाचार और गुणवत्ता पर आधारित समाधान उपलब्ध कराती है।


Download Android App
Download iOS App




