राजीव गांधी की 73वीं जयंती पर PM मोदी, सोनिया, सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Summary :

NULL

देश आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 73वीं जयंती पर उन्हें याद कर रहा है राजीव गांधी की 73वीं जयंती पर उन्हें याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को रेखांकित किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजीव गांधी को याद करते हुए ट्वीट किया और कहा कि आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर हम उन्हें याद करते हैं और देश के लिए उनके योगदान को याद करते हैं।

वही दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता तजिंदर बग्गा ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘क्या आज मॉब लिंचर राजीव गांधी का जन्म दिन है।

वही पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद आदि ने गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्र के प्रति उनकी सेवाओं को याद किया।

आपको बता दें कि राजीव गांधी को देश में कम्प्यूटर और संचार क्रांति का जनक माना जाता है। पीएम रहते हुए उन्होंने देश में कम्प्यूटर और टेलिफोन को बढ़ावा दिया था और सरकारी दफ्तरों में मशीनीकरण की शुरुआत की थी। राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। वे 1984 से लेकर 1989 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। 21 मई 1991 को एक चुनावी रैली के दौरान पेरंबदूर में राजीव गांधी की बम विस्फोट में हत्या कर दी गई थी।

Desk Team