जम्मू & कश्मीर के श्रीनगर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) कर्यालय पर हमले की रिपोर्टों का खंडन करते हुए पुलिस ने कहा है विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता ने आज बताया कि सोशल मीडिया पर इस तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं कि कल रात राजबाग में भाजपा कार्यालय पर हमला किया गया और इसमें लूटपाट की गई लेकिन ऐसा कुछ नहीं है और ऐसी कोई घटना नहीं हुई।
उन्होंने बताया कि एक जोरदार विस्फोट जरूर सुनाई दिया था और इसके बारे में पुष्टि की जा रही है। इस घटना में कार्यालय अथवा इमारत को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और मामले की जांच की जा रही है।
प्रवक्ता ने यह भी बताया कि इस तरह की अफवाहें फैलानों वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



