ये मामला राजस्थान की राजधानी पिंक सिटी का है जहां जयपुर के सांगानेर थाना पुलिस ने कल रात तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो देशी कट्टे और कारतूस बरामद किये हैं।
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) कुंवर राष्ट्रदीप के अनुसार अवैध हथियारों की जब्ती के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान रिषी राज, मनोज कुमार और अश्विनी शर्मा की तलाशी ली और इस दौरान उनके पास से दो देशी कट्टे और कारतूस मिले।
पुलिस ने तीनों के खिलाफ हथियार कानून के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



