जम्मू & कश्मीर के सीमावर्ती कुपवाड़ा जिले में आज एक मस्जिद को तोडे जाने के दौरान अचानक एक दीवार के गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी है।
सूत्रों ने बताया कि यह घटना कुपवाड़ा जिले के लोलाब की है जिसमें अचानक दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मृत व्यक्ति की पहचान मुजफ्फर अहमद मीर के तौर पर की गई है।


Download Android App
Download iOS App



